कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रविवार को वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति, प्रयागराज के की ओर से में न्यू कैंट स्थित लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क में श्रद्धांजलि व परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, कारगिल युद्ध के प्रतिभागियों और युद्ध विजेताओं ने कारगिल के वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'जय हिंद' और 'कारगिल वीर शहीद अमर रहें' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।