कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एलनगंज की रहने वाली मधु सिंह पटेल ने अपने पति और रिटायर्ड अपर जिलाधिकारी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मधु का कहना है कि पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद अधिकारी ने उनसे शादी की थी। विवाह के बाद से ही उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। दोनों का भरण पोषण का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बावजूद इसके पति उनको परेशान कर रहा है और उनके मकान की लाइट कटवा दिया है। अपने प्रभाव के बल पर लाइट का कनेक्शन भी जोड़ने नहीं दे रहे हैं। उनको मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा नहीं देने का भी आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग से लेकर पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को कचहरी पहुंची थीं।