फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ की तैयारियां जोरशोर से शुरू, कलाकारों ने शहर की दीवारों को किया भक्तिमय

विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 06:11 PM IST

महाकुंभ के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थानों पर दीवारों को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है। पुणे से पहुंचे आर्टिस्ट अपनी कला के माध्यम से दीवारों पर साधु-संन्यासियों की भाव भंगिमा वाले चित्रों को सजाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा संगम, गंगा और नदियों के घाट, प्रयागराज के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के साथ ही भगवान राम, कृष्ण और ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि के चित्र बनाए जा रहे हैं। यह कार्य अभी दिसंबर तक चलेगा। कुंभ मेला कार्यालय के आसपास दीवारों को भव्य रूप दे दिया गया है। इसके अलावा बालसन, सिविल लाइंस, लूकरगंज के साथ नैनी, झूंसी, फाफामऊ, जंक्शन आदि स्थानों पर पेंटिंग की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें