सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई राउंड पलटनी खाते हुए डिवाइडर के दूसरे लेन पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा स्टंट के दौरान हुआ है। घटना के समय कार की स्पीड 100 के ऊपर थी। बताया जाता है कि कार में सिर्फ चालक था।