Prayagraj Magh Mela - पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती संगम स्नान के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में शिष्यों और साधु संतों के साथ वह संगम नोज तक कार से आए। इसके बाद शिष्य उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर संगम तक ले गए। घंटा घड़ियाल की गूंज और गंगा मैया के जयकारों के बीच उन्होंने डुबकी लगाई।