गंगा निर्मलीकरण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। ऐसा तब है जब पिछले दो महीने से माघ मेला चल रहा है और लाखों लोग रोजाना गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पूरे जिले की गंदगी को समेटे 68 नाले सीधे गंगा में मिल रहे हैं, लेकिन बोर्ड की हर महीने तैयार होने वाली रिपोर्ट में सबकुछ ठीक बताया जा रहा है।