फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मतदाता जागरूकता के लिए महिलाओं ने निकाली पिंक रैली

विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 02:17 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूता के लिए पिंक रैली का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूलों की शिक्षिकाओं और समाजसेवी संगठनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर पूरे शहर में भ्रमण किया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क से हरी झंडी दिखाकर पिंक रैली को रवाना किया। हाथ में झंडा लेकर महिलाएं भारत माता की जय के साथ स्कूटी के साथ रवाना हुईं। यह रैली सुभाष चौराहे, सिविल लाइंस, सरदार पटेल मार्ग सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला पंचायत पर जाकर खत्म हुई। इस मौके पर बीएसए, डीआईओएस सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें