महाकुंभ में गंगा पर बनने वाले पांटून पुलों के निर्माण के लिए रायपुर से साल स्लीपर और साल एजिंग की आपूर्ति शुरू हो गई है। परीक्षण के लिए गई टीमों ने अब तक दो चरण में परीक्षण किया है। पहले चरण में जहां 1410 साल स्लीपर और एजिंग पास किए गए थे, वहीं दूसरे चरण का परीक्षण अभी चल रहा है।