Mahashivratri 2025 : दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ संपन्न हो गया। महाकुंभ में मंगलवार तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। बुधवार को अंतिम स्नान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम से ही पूरे मेले और प्रयागराज शहर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।