श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा प्रयागेस्वर जगन्नाथ मंदिर काशीराज नगर बलुआ घाट के प्रांगण में ज्येष्ठ पूर्णिमा देव स्नान पर्व पर ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी को सांकेतिक त्रिवेणी संगम के 108 घड़ों के केसर, कपूर, चंदन का लेप जड़ी बूटी एवं सुगंधित पदार्थ से युक्त जल से विधि विधान पूर्वक स्नान कराया गया।