फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ में पश्चिम की मेडिसिन से पूरब के मेडिटेशन का होता है मिलन

इंजीनियरिंग की भाषा में महाकुंभ भारतीय संस्कृति-समाज का साॅफ्टवेयर और सभ्यता का हार्डवेयर है। महाकुंभ में शरीर और मन की तरह ही मेडिटेशन और मेडिसिन का मिलन होता है। पश्चिम की मेडिसिन और पूरब का मेडिटेशन जहां एकाकार हो जाएं, वहीं महाकुंभ है। माघ के महीने में त्रिवेणी संगम स्नान का रोचक प्रसंग कुंभ के समय साकार होता है। साधु-संत सुबह संगम पर स्नान करके कथा कहते हुए ईश्वर के विभिन्न स्वरूपों और तत्वों की विस्तार से चर्चा करते हैं। कुंभ का बौद्धिक, पौराणिक, ज्योतिषीय के साथ-साथ वैज्ञानिक आधार भी है। इसका वर्णन भारतीय संस्कृति के आदि ग्रंथ वेदों में भी विस्तार से मिलता है। भगवतीचरण वर्मा और जगदीश गुप्त की कविताओं में भी महाकुंभ की संस्कृति प्रदर्शित हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें