महाकुंभ से पहले यूपी नेवल यूनिट एनसीसी लखनऊ की ओर से नदियों की स्वच्छता के लिए नौकायन अभियान चलाया जा रहा है। कानपुर से चलकर प्रयागराज पहुंचने पर रविवार को विशेष नौकायन अभियान-2024 का प्रयागराज में स्वागत किया गया। इस दौरान कैडेटों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से भी नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया।