गंगापार और यमुनापार के इलाकों में बाढ़ का भारी असर देखने को मिल रहा है। बदरा सोनौटी समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करेली इलाके में ससुरखदेरी नदी का पानी भर गया है। कई मोहल्ले पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ की भयावहता बढ़ती ही जा रही है।