प्रयागराज नगर निगम के कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को काफी गहमा गहमी के बीच हुआ। इसमें पार्षदों के अलावा सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। चुनाव में भाजपा के सभी पांचों पार्षदों ने जीत हासिल की। सपा के एक प्रत्याशी को सफलता मिली। जीत मिलने के बाद महापौर गणेश केसरवानी ने सभी का आभार जताया।