पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सभा में जमकर बवाल हो गया। सभा स्थल पर स्थित पेड़ों पर कई समर्थक चढ़ गए। उनको नीचे उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उन्हें जबरन नीचे उतारा गया। इसको लेकर सपा नेताओं के बीच आपस में ही मारपीट शुरू हो गई। अखिलेश यादव के सामने ही हुई मारपीट और धक्कामुक्की।