प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि महाकुंभ के कार्य 15 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। बारिश तथा बाढ़ को देखते हुए 15 दिन का और मौका दिया गया है। पहले 31 अक्तूबर तक ही काम पूरा होने की बात कही गई थी। प्रमुख सचिव दो दिनों के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। शाम को पहुंचे प्रमुख सचिव ने देर रात तक महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ता में उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक सभी काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने दावा किया कि काम पूरे भी हो जाएंगे। जो थोड़ा बहुत काम रह जाएगा वह 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।