फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साधा निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बचकानी राजनीति के प्रतीक बन चुके राहुल गांधी अपनी कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘नफरत फैलाने’ की राजनीति लेकर आज प्रयागराज आ रहे हैं। मौका मिले तो स्थल ही नहीं, बल्कि आनंद भवन और उसके आसपास भी घूम लीजिए। आपको खुद एहसास होगा कि आपके परिवार ने अपना घर होने के बावजूद प्रयागराज को सालों तक ‘उपेक्षित’ छोड़ रखा था। प्रयागराज आज भाजपा की डबल इंजन सरकार में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां अब केवल छात्रों की आवाज़ ही नहीं, बल्कि विकास की गूंज भी सुनाई देती है। आपकी आस्था-अनास्था पर सवाल करना ठीक नहीं है, लेकिन अगर समय मिले तो पवित्र संगम और पुण्य धाम श्रृंगवेरपुर के भी दर्शन जरूर कीजिएगा। हो सकता है कि तब आप भी डबल इंजन सरकार के ‘विरासत के साथ विकास’ के संकल्प और उसके परिणामों को बेहिचक स्वीकार कर लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें