सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव, सोमेश्वर महादेव सहित सभी शिवालयों में भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया।