उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के शिल्पहाट में 12 दिवसीय दीपावली शिल्प मेले का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि आकाशवाणी के निदेशक आशुतोष सुंदरम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र के प्रभारी निदेशक आशीष गिरि ने अतिथि का स्वागत किया। भजन गायिका अंकिता चतुर्वेदी व साथी कलाकारों ने ‘नगरी हो अयोध्या सी, बड़े भाग से आए श्रीराम की मनमोहक प्रस्तुति से समा बांधा। मथुरा से आए दीपक शर्मा ने ब्रज पर आधारित लोकनृत्य की प्रस्तुति की। मेले में यहां पर ज्वेलरी, पेंटिंग, कारपेट, इत्र, सूखा मेवा, पूजन सामग्री आदि के 114 स्टॉल लगाए गए हैं।