कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पानी को लेकर नगर निगम दफ्तर को सामने घड़ा लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि पूरे शहर में पानी की घोर किल्लत है। जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।