इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए अधिवक्ता चेंबर और मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि 1973 का केशवानंद भारती केस भारतीय संविधान की यात्रा का सबसे बड़ा माइलस्टोन है। उन्होंने कहा, "देश का आखिरी नागरिक भी न्याय का हकदार है। उस तक न्याय पहुँचना हम सभी न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका का मौलिक कर्तव्य है।"