इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश के दीर्घायु की कामना की गई। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिपुसूदन यादव ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके बाद लोगों में मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर कपिलदेव यादव, हेमंत यादव, राजेश यादव आदि मौजूद। कमलेश रतन, जनार्दन यादव, ओम प्रकाश, आशुतोष कुमार, अनिल यादव, नीरज यादव मौजूद रहे।