रौशन बाग स्थित जीवन अस्पताल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे इस शिविर में आस-पास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। 4 घंटे के दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभी उठाया। इस दौरान नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल परमार तिवारी, डॉ. निहारिका केसरवानी और नेत्र रोग विशेषज्ञ आलम से लोगों ने परामर्श लिया। इस दौरान ब्लड शुगर, थायराइड , हिमोग्लोबिन, यूरिक एसिड एवं कैल्शियम की जांच निशुल्क की गई। वहीं, अन्य प्रकार की जांच पर 50 फीसदी की छूट रही।