कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आईटीबीपी और अमर उजाला के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को झलवा स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कैंप में किया गया। इसमें आईटीबीपी के 152 जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के विजयगाथा का वर्णन किया गया। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा की गई।