मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय "स्किल एन्हांसमेंट वर्कशॉप फॉर पुलिस ऑफिसर्स इन इन्वेस्टिगेटिंग मेडिको-लीगल केसेस" का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। 27 से 31 जुलाई तक चली इस कार्यशाला में प्रतिदिन 220 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। पांच दिनों में कुल लगभग 1100 सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।