रविवार को इलाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अर्ध्दकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की। इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ कई अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में आगामी अर्ध्दकुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं की शुरूआत भी की।