इलाहाबाद के अल्लापुर में पुलिस ने वबाल और हत्या कराने जैसे संगीन मामलों के आरोपी विधायक विजय मिश्रा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधायक के घर की कुड़की कर घर को सील कर दिया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब विजय मिश्रा का घर सीज किया गया हो। इससे पहले भी विजय मिश्रा के घर को सील किया गया था लेकिन, समाजवादी पार्टी सरकार में विधायक जी ने घर पर कब्जा कर लिया था।