इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को आखिरकार छात्रों के आंदोलन के सामने झुकना पड़ा। प्रशासन ने फीस वृद्धि के अपने फैसले को वापस ले लिया है। हालांकि अभी एकेडमी फीस वृद्धि का फैसला वापस लिया गया है, छात्रावास की फीस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिली। हालांकि छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।