कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाजवाद का सबसे बड़ा दर्शन देने का कार्य महाराजा अग्रसेन ने किया। उन्होंने हमेशा सर्वसमाज के लिए कार्य किया। अग्र बंधु देश के खजाने को टैक्स के रूप में भर रहे हैं। कहा कि अलीगढ़ समेत पूरे भारतवर्ष के अग्र बंधुओं ने राम मंदिर निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और समाज को संगठित करने को कहा।