अलीगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिव्यांग दंपति के आवास का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। भूमि पूजन के दौरान महिलाओं द्वारा मोदी-योगी उद्घोष के साथ मंगलगीत गाए गये।