नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान, वाणिज्य और कला की प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधक इंजी. आकाश नीहार ने किया। प्रदर्शनी में 60 मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान, वाणिज्य और कला की प्रदर्शनी में सोलर स्मार्ट सिटी, चंद्रयान व रोवर, रॉकेट लांचर, हृदय व किडनी के वर्किंग मॉडल, हीमो डायलिसिस, डीएनए के मॉडल प्रस्तुत किए। चंद्रयान के वर्किंग मॉडल को पहला पुरस्कार मिला।