थाना दादों के कस्बा में पलायन के पोस्टर लगाये जाने के मामले में सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि जमील मियां पुत्र मोहम्मद निवासी कस्बा दादों व उमेश पुत्र अजयपाल सिह निवासी नगला परसी थाना दादों के बीच जमीन का प्रकरण न्यायालय सिविल जज अतरौली में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा उमेश पुत्र अजयपाल के पक्ष में आदेश दिया गया । कुछ लोगों द्वारा अपने आप को पत्रकार बताते हुए जमील के परिजन से विपक्षी उमेश पर दवाब बनाने के लिए जमीन के सम्बन्ध में खबर चैनल पर चलाने के लिए 1500 रुपये की मांग की गयीऔर जमील मियां के घर और आस पास की दुकानों पर पलायन के पोस्टर लगवा कर, वीडियो बना कर वायरल कर दी गयी। पलायन के वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने जांच की। सलमान पुत्र शराफत की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना दादों पर प्रदुल महेश्वरी कथित पत्रकार व प्रदुल महेश्वरी के दो साथी अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है ।