दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने चले किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा, भाकियू, सीटू समेत तमाम किसान-मजदूर संगठनों ने डॉ. अंबेडकर पार्क घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक विशाल मार्च निकाला। ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से आए हजारों लोगों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।