हरदुआगंज थाना क्षेत्र के सपेराभनपुर गांव में 1 जनवरी शाम जाटव और वाल्मिकी समाज के दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। जोकि बढ़ते बढ़ते दोनों समाज के लोगों में पनप गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हुई तो एक पक्ष के लोग समूह में पथराव करने लगे। जिसमें वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसका अगला शीशा टूट गया। इस दौरान घटना से लगभग पचास - साठ मीटर की दूरी पर लगी आंबेडकर की प्रतिमा का दांया हाथ क्षतिग्रस्त हो गया जिसको लेकर मामला और गर्माया तो कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे डाली।