10 जुलाई को अलीगढ़ के बरला कस्बा स्थित मोहल्ला कोठी में पत्नी ने प्रेमी से पति की गोली मारकर हत्या करा दी। पति सुरेश बीना को राशन के सामान के लिए 2500 से 3000 रुपये देता था। बीना ने बच्चों के स्कूल जाने के लिए नाश्ता आदि खरीदने के लिए रुपये मांगे। सुरेश जो पैसा राशन के लिए दिए उससे बीना ने अपने पति की हत्या के लिए तमंचा और कारतूस खरीदे।