राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े नायकों में शुमार रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में जश्न मनाया जा रहा है। 5 जनवरी को कल्याण सिंह की जयंती है। जयंती की पूर्व संध्या पर गांव मढ़ौली के लोगों ने उनके आवास पर फुलझड़ी जलाते हुए आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। लोगों का कहना था कि ऐसे वीर योद्धा सदियों में कभी कभार जन्म लेते हैं। यह सौभाग्य की बात है, जिस महीने में कल्याण सिंह की जयंती है, उसी माह में अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में श्रीरामलला विराजमान होंगे।