राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडर की 135वीं जयंती मनाई गई। शुभारंभ वीसी प्रो. एनबी सिंह ने किया। शिक्षक-अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वीसी प्रो एनबी सिंह ने डॉ. आंबेडकर के जीवन एवं विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक समरसता, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक थे। इस दौरान कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उप कुलसचिव पवन कुमार, मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. बबीता अग्रवाल डॉ मनोज कुमार डॉक्टर स्निग्धा पांडे डॉक्टर सफदर हाशमी, डॉ मोहम्मद जुहैब, डॉ हर ज्ञान सिंह डॉ कीर्ति राजपूत, रूप कुमार सिंह, अमित वर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।