फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा संपन्न, वीसी-परीक्षा नियंत्रक ने किया निरीक्षण

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को हुई। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एल.एल.एम., बी.कॉम. और एम.एससी. एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि 939 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 767 उपस्थित रहे। 172 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उप कुलसचिव पवन कुमार एवं प्रो. बी.पी. सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें