अलीगढ़ महानगर के तस्वीर महल चौराहा पर 23 फरवरी दोपहर अतिक्रमण हटवा रही नगर निगम की प्रवर्तन टीम और फल विक्रेताओं में मारपीट हो गई। दोनों ओर से धक्का-मुक्की, मारपीट के बीच एक फल विक्रेता ने प्रवर्तन दल निरीक्षक एमपी सिंह पर बांट से हमला कर दिया। इससे एमपी सिंह का सिर फट गया। इसके चलते वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने तीन फल विक्रेताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मामले में टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।