अलीगढ़ के ओजोन स्केटिंग रिंक में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रोल बॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया। अलीगढ़ रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महासचिव श्रेष्ठा गौड़ के साथ रिंक के क्लब प्रबंधक कमाल खान, शैलेंद्र चौधरी और अलीगढ़ रोल बॉल स्पोर्ट संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा, सचिव जितेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।