फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवां अर्जुन में अभियुक्त को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास, 38 नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज, चार महिला समेत 19 गिरफ्तार

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि थाना रोरावर की पुलिस टीम गांव नौगवां अर्जुन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश के लिए गई थी। गिरफ्तारी के दौरान कुछ लोगों ने एकत्रित होकर अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास किया। मामले में 38 नामजद व करीब 150-200 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 महिलाएं हैं। मुख्य अभियुक्त जिसको पुलिस गिरफ्तार करने हेतु गयी थी उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें