फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोधा के गांव जिरौली डौर के जंगल में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, लूट के बाद हत्या

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को लूट कर चालक के सिर में गोली मार हत्या कर दी। शव को गांव जिरौली डौर के जंगल में बेरिया के बाग में फैंक कर फरार हो गये। 27 दिसंबर सुबह ग्रामीणों ने बाग में शव को देखा तो लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोधा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। लोधा पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक के शव को देख परिजनों के होश उड़ गई। मृतक ई-रिक्शा चालक ने अपने पीछे दो बेटे दो बेटी और पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें