अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर शहर के दिनेश ज्वेलर्स, डॉक्टरों और विशिष्ट व्यक्तियों से रंगदारी मांगने वाले एएमयू एलडीसी क्लर्क आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के आठ नामचीन लोगों से करीब दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का महज 48 घंटों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सफलता पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।