फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की शिवाला नहर में दोस्त को बचाने कूदा युवक हुआ लापता

राजस्थान के जनपद डींग से आए कुछ दोस्त रविवार सुबह शिवाला नहर में नहाने गए थे। नहाते समय राकेश नामक युवक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त दीपेश नहर में कूद गया। करीब आधा किलोमीटर दूर राकेश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, दीपेश वापस नहीं आया और लापता हो गया। कुनाल ने राहगीरों को रोककर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर खैर संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन की गाड़ी बुलाई और आसपास के गांवों से गोताखोरों को बुलाकर नहर में दीपेश की तलाश शुरू कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें