संयुक्त किसान मोर्चा और बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर तले किसानों, मजदूरों और महिलाओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 16 जनवरी को प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ की लाल डिग्गी से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को सौंपा। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत ने कहा कि सरकार बिजली को निजी हाथों में सौंपने और स्मार्ट मीटर योजना थोपने पर आमादा है। भाकियू (हरपाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने घोषणा की कि लंबित मांगों को लेकर 26 जनवरी को देशव्यापी जन मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर इदरीश मोहम्मद, सूरज पाल उपाध्याय, नगेंद्र चौधरी, सुरेश चंद्र गांधी, नगेंद्र चौधरी, अशोक नगोला आदि मौजूद रहे।