करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मणों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया, तो करणी सेना फिल्म से जुड़े लोगों को सबक सिखाएगी। दोनों संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।