सीओ सिटी तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्वार्सी अंतर्गत 7 जून रात्रि करीब 11.15 बजे सूचना मिली कि जीवनगढ़ गली नंबर 8 में रास्ते में खड़े होने को लेकर साजिद तथा माहिर पक्ष में झगड़ा हो गया, जिसमें माहिर पक्ष के किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिससे साजिद के रिश्ते के भाई नावेद के बाजू में गोली लगी। घायल अब खतरे से बाहर है। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है ।