फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जलालपुर में पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला, कई जगह आईं चोटें

चमन शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 12:54 PM IST

अलीगढ़ में थाना रोरावर के जलालपुर में उजाला नामक महिला अपने मायके में रह रही है। उजाला ने बताया कि पिछले दिनों उसका पति भी उसके साथ मायके में रहा और उसके ऊपर काफी कर्ज करा गया। आज सुबह 6 बजे पति उसे अपने साथ दूसरी जगह किराए के मकान में रहने के लिए बुलाने आया। उजाला ने अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया। उजाला ने पति से कहा कि और कर्ज न ले, यहीं आकर रह लो, दोनों मिलकर के मेहनत करेंगे और सारा कर्ज चुका देंगे। इस पर पति आक्रोशित हो गया और कैंची से उसके ऊपर हमला बोल दिया। महिला के गले, कान, पीछे गर्दन और दोनों हाथों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें