अकराबाद के गांव लधौआ में 14 जून से 22 जून तक श्री राम कथा का आयोजन हुआ। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने यह कथा सुनाई। 22 जून की रात कथा को विश्राम दिया गया। इसके बाद 23 जून को पांच गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। कथा के आयोजक देवेंद्र सिंह, नीतू सिंह, पंकज मिश्रा और टेनी ठाकुर थे। उन्होंने विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एक भंडारे का भी आयोजन किया गया। नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान भी भेंट किया गया। टेनी ठाकुर, मोनू सिंह, अवधेश शर्मा और मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।