उत्तर प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में इगलास अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय का कामकाज ठप कराया। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिप्रसाद शर्मा ने इसे जनहित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगारी और धोखाधड़ी बढ़ेगी, इसलिए सरकार यह व्यवस्था वापस लें। प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र सिंह, कन्हैयालाल सक्सेना, मनोज कुमार शर्मा, महाराज सिंह, वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ, वरुण गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, तेजप्रकाश वशिष्ठ, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।